तूणक छ्न्द में
-----------------
प्रयाण गीत
=======
देश में विनीत सभ्यता सदा बनी रहे।
सादगी समेत भव्यता सदा बनी रहे।।
कामना करो कि नव्यता सदा बनी रहे।
स्वर्ग सी अनिन्द्य दिव्यता सदा बनी रहे।।
हाँ इसीलिए उठो विकास के लिए चलो।
आपसी बनी रहे मिठास के लिए चलो।।
द्वार - द्वार हो उठे उजास के लिए चलो।
एक बार ही सही प्रयास के लिए चलो।।
जो न आ सकें उन्हें पुकारते चले चलो।
जो दबे हुए दिखें निखारते चले चलो।।
जो गिरे हुए मिलें उबारते चले चलो।
हीन भाव जो रखें दुलारते चले चलो।।
काम-क्रोध लोभ द्वेष-दम्भ को पछाड़ दो।
रूढ़िवाद की जड़़ें समाज से उखाड़ दो।।
वक्त आ गया कि दुष्ट मित्र को लताड़ दो।
शत्रु शक्ति को विवेक से यहीं उजाड़ दो।।
सिंह हो सियार या कि सामने बिलार हो।
एक दो हजार पार भीड़ बेशुमार हो।।
धार हो कछार खार थार या पठार हो।
हो खड़ा चढ़ाव या सपाट सा उतार हो।।
भ्रष्ट हो चुके उन्हें सुधारते चले चलो।
बुद्धिमान बन सको विचारते चले चलो।।
मित्र बन्धु से सदैव हारते चले चलो।
किन्तु शत्रु-शक्ति के गले उतारते चलो।।
आप हो जवान वीर साहसी अदम्य हो।
धीर - वीर कर्मशील पारखी अगम्य हो।।
ध्यान ये रहे कि भूल-चूक नित्य क्षम्य हो।
हो अनाथ भी सनाथ साथ सौम्य रम्य हो।।
धर्म से विकास का सटीक तारतम्य हो।
वीथिका सुगम्य और वाटिका सुरम्य हो।।
वृद्धि यों करो कि बाल-वृद्ध ज्ञानगम्य हो।
हो हरेक भारतीय देव सा प्रणम्य हो।।
लो मशाल हाथ में विचारते चले चलो।
स्वाभिमान से धरा बुहारते चले चलो।।
भाव राष्ट्र - भक्ति के उभारते चले चलो।
देश की दिशा - दशा सुधारते चले चलो।।
कौन है अबोध और क्या कहाँ निदान है।
कौन है प्रबुद्ध शुद्ध कौन ज्ञानवान है।।
कौन है कलानिधान कौन नौजवान है।
कौन जो मयंक के कलंक सा निशान है।।
आस-पास घूम-घाम ठीक-ठाक जान लो।
जानकारियों भरी क़िताब की कमान लो।।
कौन देश-भक्त कौन काम का सुजान लो।
कौन देश - द्रोह में लगा हुआ निशान लो।।
भाव पूर्ण आरती उतारते चले चलो।
राग क्या विराग को सँवारते चले चलो।।
प्रेम के प्रताप को पसारते चले चलो।
कामना निजी हजार मारते चले चलो।।
निर्मला नदी हरेक झील हो तड़ाग हो।
बाग हो हरा - भरा प्रसून हो पराग हो।।
शान्त सूर्य से सजा विहान हो विहाग हो।
शिष्टता भरा हुआ नवीन गान राग हो।।
मातृभूमि के प्रभाव के लिए चले चलो।
हो न बाहरी दबाव के लिए चले चलो।।
हो नहीं कहीं अभाव के लिए चले चलो।
देवता! किसी सुझाव के लिए चले चलो।।
दूर - दर्शिता रहे उचारते चले चलो।
भ्रष्ट राजनीति को नकारते चले चलो।।
शिष्टता पसार पाँव धारते चले चलो।
डूबते जहाज को उछारते चले चलो।।
चले चलो चले चलो चले चलो चले चलो।
चले चलो चले चलो चले चलो चले चलो।।
गिरेन्द्रसिंह भदौरिया "प्राण" इन्दौर
"वृत्तायन" 957, स्कीम नं. 51 इन्दौर म.प्र. पिन-452006
मोबा 9424044284/6265196070
भाजपा सरकार में जंहा बेटी सुरक्षा की बात की जाती है तो वंही चार दरिंदो ने एक नाबालिग किशोरी के साथ किया बलात्कार
भाजपा सरकार में जंहा बेटी सुरक्षा की बात की जाती है तो वंही चार दरिंदो ने एक नाबालिग किशोरी के साथ किया बलात्कार पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज आरोपी योगी की पुलिस की पकड़ से बाहर मुज़फ्फरनगर! जनपद के छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिलज सहमा देने वाली वारदात सामने आई है जिसको लेकर पीड़ित किशोरी के पिता ने बीते 19 अप्रैल की घटना का हवाला देते हुए थाना छपार पुलिस को लिखित शिकायत में बताया था कि उसकी पुत्री को गांव के ही चार लड़के अयान पुत्र मतलूब, हारिस पुत्र मोसिन, अरसलान पुत्र नोशाद, दानिश पुत्र उसमान ने मिलकर प्रार्थी की लड़की को मतलूब के मकान में बंद करके गैंगरेप किए जाने का प्रयास किया है। और अश्लील हरकतों को अंजाम दिया, पीड़ित ने लिखित शिकायत में यह भी बताया कि उसकी पुत्री की उक्त युवकों ने अश्लील फोटो भी खिंचे, और पीड़ित किशोरी को धमकी दी कि अगर तुमने परिवार वालो को यह सब बताया तो तेरे गंदे फ़ोटो वायरल कर देंगे! उक्त प्रकरण में थाना छपार पुलिस ने गंभीर धारा 511, 376, 354, 323, में मुकदमा दर्ज किया गया! मगर 5 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक योगी की पुलिस के हाथ आरो...
Comments
Post a Comment